Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लग्जरी कार कंपनी BMW ग्रुप इंडिया की बिक्री में आया उछाल, 21 फीसदी का हुआ मुनाफा

July 3, 2024

लग्जरी कार कंपनी BMW ग्रुप इंडिया की बिक्री में आया उछाल, 21 फीसदी का हुआ मुनाफा

नई दिल्ली: भारत में लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की बिक्री में 2024 की पहली छमाही में 21 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया भारत में बीएमडब्ल्यू और मिनी ब्रांड के तहत कारों की बिक्री करता है। वहीं, बीएमडब्ल्यू मोटरराड के तहत बाइकों की बिक्री करता है। पहली छमाही में बीएमडब्ल्यू ब्रांड के तहत 6,734 कारों और मिनी के तहत 364 कारों की बिक्री हुई है।

वहीं, बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने 3,614 मोटरसाइकिलों की बिक्री की है। कंपनी की ओर से इस दौरान 397 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की गई है। कंपनी ने बताया कि अब तक 2,000 इलेक्ट्रिक वाहन बेचने वाली बीएमडब्ल्यू पहली लग्जरी कार कंपनी है। बीएमडब्ल्यू आईएक्स भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है। इसके 1,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। बीएमडब्ल्यू लग्जरी क्लास वाहन सेगमेंट में 17 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इसका कुल बिक्री में योगदान 18 प्रतिशत है। बीएमडब्ल्यू एक्स 7 सबसे ज्यादा बिकने वाला लग्जरी मॉडल है।

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पाहवा ने कहा कि हमारे वाहनों के प्रति मजबूत आकर्षण ने हमारी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त के साथ-साथ हमें ड्राइविंग में इनोवेशन करने के लिए प्रेरित किया है। बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल्स (एसएवी) का बिक्री में योगदान 54 प्रतिशत का रहा है। इसमें 24 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। बीएमडब्ल्यू एक्स 1 कंपनी की सबसे लोकप्रिय एसएवी है। इसकी बिक्री में हिस्सेदारी 19 प्रतिशत है। बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार है। इसका बिक्री में योगदान 17 प्रतिशत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें