Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर से आ रही तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार संतुलन बिगड़ने के कारन सफेदे से जा टकराई

July 3, 2024

गुरदासपुर से आ रही तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार संतुलन बिगड़ने के कारन सफेदे से जा टकराई

गुरदासपुर बहरामपुर रोड पर गांव डाला के पास गुरदासपुर दिशा से आ रही एक स्विफ्ट कार सीधे सफेदे से जा टकराई जिसके कारण भयानक सड़क हादसा हो गया और कार में सवार व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक गुरदासपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार गांव डाला से आगे आते समय तीखे मोड़ के कारण संतुलन बिगड़ने से पहले साक पर पड़े खोखा टकराई फिर सफेदे में जाकर भीड़ गई। जिससे गाड़ी के दोनों एयरबैग खुल गए। जिसमें गाड़ी में सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया और नजदीक परिवार के लोग पास आए और गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल ले गए। इस बारे में बहरामपुर थाने के एसआई सरबजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके लिए वह अस्पताल गए हैं बाकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें