Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel Hamas War: Hezbollah का बड़ा रॉकेट हमला, इजरायली सैन्य अधिकारी commander की हुई मौत

July 5, 2024

Israel Hamas War: Hezbollah का बड़ा रॉकेट हमला, इजरायली सैन्य अधिकारी commander की हुई मौत

यरूशलेम : इजरायली सेना ने एक बयान में कहा है कि गुरुवार को हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले में एक इजरायली सैन्य अधिकारी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बताया कि मारे गए अधिकारी की पहचान 38 वर्षीय इते गैलिया के रूप में हुई है। वो इजरायली सेना की 679वीं बख्तरबंद ब्रिगेड की 8679वीं इकाई में डिप्टी कंपनी कमांडर थे।

हिजबुल्लाह ने इजरायल द्वारा कब्जा किए गए गोलान हाइट्स पर रॉकेट दागे जिससे उनकी मौत हो गई। हिजबुल्लाह ने दक्षिण-पश्चिमी लेबनान के टायर शहर में अपने वरिष्ठ सैन्य लीडर मोहम्मद नामेह नासिर की हत्या का बदला लेने के लिए उत्तरी इजरायल की ओर लगभग 200 रॉकेट, मिसाइल दागे। गैलिया इससे पहले गाजा पट्टी में थे, वहां हमास के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे।

वो हाल ही में हिजबुल्लाह से लड़ने के लिए उत्तरी इजरायल आए थे। पिछले साल अक्टूबर की शुरुआत से लेबनानी सशस्त्र समूह और इजरायल के बीच लड़ाई में इजरायल के 18 सैनिकों की मौत हो गई है। 8 अक्टूबर, 2023 को लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव उस समय बढ़ गया, जब हिजबुल्लाह ने हमास द्वारा इजरायल पर एक दिन पहले किए गए हमले के साथ एकजुटता में इजरायल की ओर रॉकेट दागे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें