Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों की नहीं खैर…सीधा आपके घर आएगा चालान

July 5, 2024

अब ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों की नहीं खैर…सीधा आपके घर आएगा चालान

लुधियाना : लुधियाना ट्रैफिक पुलिस अब लुधियाना के ट्रैफिक सिग्नलों को हाईटेक बनाने में जुट गई है और इसे ई-चालान से भी जोड़ा जा रहा है, जिसके तहत अगर कोई भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करेगा, सिग्नल जंप करेंगा, ताे फिर उसके घर चालान आएगा, जिसे उसे भरना होगा।

हालांकि यह कवायद लुधियाना पुलिस ने साल 2019 में शुरू की थी, लेकिन उस समय कुछ तकनीकी कारणों से यह ज्यादा सफल नहीं हो पाई, लेकिन अब इसे फिर से हाईटेक बनाया जा रहा है, क्योंकि 42 पर हाईटेक सिग्नल हैं शहर में जगह-जगह लगाए जा रहे हैं, जिसे इन कैमरों के साथ एकीकृत किया जाएगा। कंट्रोल रूम लुधियाना पुलिस लाइन में होगा जहां ऑनलाइन चालान काटा जाएगा। यह जानकारी एसीपी चरणजीव ने साझा की है, उन्होंने बताया कि शहरवासियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।

यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि हम स्कूलों में भी जागरूक कर रहे हैं कि यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जल्द ही शुरू होगा। पहले चरण के तहत सिग्नल जंप करने पर चालान काटे जाएंगे, उसके बाद के चालान भी ई-चालान के तौर पर काटे जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें