Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Arvind Kejriwal की जमानत याचिका पर CBI को High Court का नोटिस

July 5, 2024

Arvind Kejriwal की जमानत याचिका पर CBI को High Court का नोटिस

नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दायर जमानत याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने सीबीआई से अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई तय की है।

सुनवाई के दौरान सीबीआई का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल को जमानत के लिए पहले निचली अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए था। हालांकि, बेंच ने कहा कि इस तर्क पर बाद में विचार किया जाएगा। बेंच ने सीबीआई को इस बीच अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

इससे पहले सीएम केजरीवाल की जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (एसीजे) मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने बुधवार को पेश किया गया था। एसीजे ने आश्वासन दिया था कि उनकी जमानत याचिका पर 5 जुलाई (शुक्रवार) को सुनवाई की जाएगी।

सीएम केजरीवाल इस समय भ्रष्टाचार के मामले में 12 जुलाई (14 दिन) तक न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी और उसके बाद एजेंसी की हिरासत की वैधता पर सवाल उठाया था। 26 जून को सीएम केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें