Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : PM Modi

July 5, 2024

भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : PM Modi

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार एक सहायक वातावरण तैयार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और इससे सुरक्षा तंत्र को तो मजबूती मिलेगी ही, यह देश को आत्मनिर्भर भी बनाएगा। प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से ‘एक्स’ पर पोस्ट की उस जानकारी पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही जिसमें उन्होंने बताया कि भारत ने 2023-24 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है।

सिंह ने कहा, कि ‘2023-24 में उत्पादन का मूल्य 1,26,887 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है जो पिछले वित्तीय वर्ष के उत्पादन मूल्य की तुलना में 16.8 प्रतिशत अधिक है।’’ प्रधानमंत्री ने इसके जवाब में कहा, कि ‘बहुत उत्साहजनक घटनाक्रम। उन सभी को बधाई जिन्होंने इस उपलब्धि में योगदान दिया है। हम अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने तथा भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के मकसद से एक सहायक वातावरण तैयार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे सुरक्षा तंत्र को बढ़ाएगा और हमें आत्मनिर्भर बनाएगा।’’

इससे पहले, रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम साल दर साल नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है। रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों, रक्षा सामग्री बनाने वाले अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और उद्योग जगत को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए सिंह ने कहा, कि ‘सरकार भारत को अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए और अधिक अनुकूल व्यवस्था सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें