Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel ने पश्चिमी तट के शहर जेनिन में चलाया गया सैन्य अभियान, 4 फलस्तीनियों की हुई मौत

July 5, 2024

Israel ने पश्चिमी तट के शहर जेनिन में चलाया गया सैन्य अभियान, 4 फलस्तीनियों की हुई मौत

यरूशलम: इजराइली सेना ने शु्क्रवार को कहा कि उसकी ओर से की जा रही आतंकवाद रोधी कार्रवाई में पश्चिमी तट के शहर जेनिन के इलाके में किया गया हवाई हमला भी शामिल है। फलस्तीन अधिकारियों ने बताया कि चार लोग मारे गए हैं। सेना ने कहा कि इजराइली सैनिकों ने उस इमारत को घेर लिया जहां आतंकवादी छिपे थे और इसके बाद सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की, जबकि एक हवाई हमले में क्षेत्र के ह्लकई सशस्त्र आतंकवादियों को निशाना’ बनाया गया।

फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि चार लोगों की मौत हुई है, लेकिन उनकी पहचान के संबंध में कोई जनकारी नहीं दी गई। जेनिन में यह झड़प इजराइल बस्ती विरोधी निगरानी समूह के एक दिन पहले दिये गये उस बयान के बाद हुई है जिसमें कहा गया था कि सरकार के कब्जे वाले पश्चिमी तट की बस्तियों में करीब 5300 नए घर बनाने की योजना है। जेनिन को उग्रवादियों के गढ़ के रूप में जाना जाता है जहां सेना अक्सर अभियान चलाती है। ‘पीस नाउ’ समूह द्वारा जिन निर्माण योजनाओं का खुलासा किया गया है वे बस्तियों को मजबूत करने के कट्टरपंथी सरकार के प्रयासों का हिस्सा हैं।

बस्तियों को मजबूत करना पश्चिमी तट पर इजराइल के नियंत्रण को पुख्ता करने की रणनीति का हिस्सा है ताकि भविष्य के फलस्तीनी राज्य पर रोक लगाई जा सके। फलस्तीन के लोग पश्चिमी तट, पूर्वी यरूशलम और गाजा को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में चाहते हैं। इन इलाकों पर इजराइल ने 1967 के युद्ध में कब्जा कर लिया था। हमास के उग्रवादियों द्वारा सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में किए गए हमले के साथ गाजा में शुरू हुए इजराइल के युद्ध से ही पश्चिमी तट में हिंसा बढ़ गई है।

हमास द्वारा सात अक्टूबर के किये गये हमले में करीब 1200 लोग मारे गए और 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लंबे समय तक चले युद्ध में 38 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे गए। हालांकि, मंत्रालय अपनी गणना में नागरिकों और लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता। कई सप्ताह तक ठप रही संघर्ष विराम वार्ता फिर से शुरू होती दिख रही है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह वार्ता को फिर शुरू करने के लिए वार्ताकारों को भेज रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें