Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब शिवसेना नेता पर हमले के मामले में लुधियाना पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

July 6, 2024

पंजाब शिवसेना नेता पर हमले के मामले में लुधियाना पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

लुधियाना। लुधियाना में पंजाब शिवसेना नेता संदीप थापर पर तीन अज्ञात लोगों ने तलवार से हमला किया था। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पुलिस उपायुक्त लुधियाना जसकरन सिंह तेजा के अनुसार पंजाब शिवसेना नेता पर शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे हमला किया गया।

डीसीपी लुधियाना ने कहा, “सुबह करीब 11:30 बजे, तीन अज्ञात लोगों ने संदीप थापर पर तलवार से हमला किया। वह घायल हो गए और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है…वह खतरे से बाहर हैं…आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

घटना के बाद, पुलिस ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया और मामले के सिलसिले में दो आरोपियों सरबजीत सिंह और हरजोत सिंह को गिरफ्तार किया।

“हमें डीजीपी, सीपी लुधियाना से निर्देश मिले थे और पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया था…वांछित दो आरोपियों को विश्वविद्यालय क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया…एक स्कूटी बरामद की गई…तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सरबजीत सिंह और हरजोत सिंह लुधियाना के रहने वाले हैं। उन्हें लुधियाना पुलिस को सौंप दिया गया है,” एसएसपी फतेहगढ़ साहिब रवजोत ग्रेवाल ने कहा।

पंजाब शिवसेना नेता पर हमले में शामिल तीसरा संदिग्ध टहल सिंह अभी भी फरार है।

सीपी पुलिस लुधियाना कुलदीप सिंह चहल ने कहा, “हमने दो आरोपियों सरबजीत सिंह और हरजोत सिंह को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी टहल सिंह अभी भी वांछित है। आगे की जांच जारी है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें