Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

BREAKING : NEET-UG काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित

July 6, 2024

BREAKING : NEET-UG काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित

नई दिल्ली। नीट यूजी 2024 से जुड़े एक ताजा घटनाक्रम में आधिकारिक सूत्रों के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया आज यानी 6 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि प्रक्रिया अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है।

मेडिकल काउंसलिंग कमीशन यानी एमसीसी ने नीट यूजी की काउंसलिंग स्थगित कर दी है। अभी तक काउंसलिंग की कोई नई तारीख जारी नहीं की गई है। नीट यूजी ऑल इंडिया कोटा सीट यानी एआईक्यू काउंसलिंग आज से शुरू होनी थी।

11 जून को सुप्रीम कोर्ट में नीट काउंसलिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई थी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस असदुद्दीन ने सुनवाई के बाद काउंसलिंग कराने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 20 जून को एक अन्य याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने फिर से नीट काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

एमबीबीएस और एमडीएस कोर्स में काउंसलिंग के जरिए एडमिशन दिया जाता है। नीट यूजी रैंक के आधार पर एमबीबीएस और बीडीएस जैसे मेडिकल कोर्स में एडमिशन दिया जाता है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने 4 जून को नीट यूजी का रिजल्ट घोषित किया था। 67 टॉपर्स समेत कुल 13.16 लाख छात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पास हुए थे। फिर ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 उम्मीदवारों की 23 जून को दोबारा परीक्षा हुई। संशोधित रिजल्ट जारी होने के बाद नीट यूजी टॉपर्स की संख्या 67 से घटकर 61 हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें