Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिमला में चोरों ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा, चांदी का छत्र व नौ हजार की नकदी लेकर फरार

July 6, 2024

शिमला में चोरों ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा, चांदी का छत्र व नौ हजार की नकदी लेकर फरार

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ढली थाना अंतर्गत मल्याणा इलाके में चोरों ने एक प्राचीन मंदिर में सेंधमारी की। चोर मंदिर का ताला तोड़ भीतर घुसे और चांदी का छत्र व हज़ारों की नकदी उड़ा ले गए।

चोरी की यह घटना छबरोग स्थित धानू देवता मंदिर में आई। अज्ञात लोगों ने चांदी का छत्र और नौ हजार के करीब नकदी चुरा ली। यह मंदिर छह महीने में एक बार खुलता है। बीते दिनों जब मंदिर कमेटी ने मंदिर को सफाई के लिए खोला, तो चोरी का खुलासा हुआ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें