Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anti Corruption Bureau ने 1.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते 2 व्यक्ति गिरफ्तार,नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे थे पैसे

July 7, 2024

Anti Corruption Bureau ने 1.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते 2 व्यक्ति गिरफ्तार,नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे थे पैसे

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ईएसआई में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बाद में उसके एक साथी को भी दबोच लिया गया। एसीबी दोनों से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि इस रिश्वत के पीछे कोई बड़ा अधिकारी तो नहीं है।

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार मिलाद कॉलोनी सेक्टर 7 निवासी राकेश और भगत सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी हाकम दोनों ने ईएसआई नंबर 3 में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी दिलाने का दावा किया था। उन्होंने इसके लिए कर्मवीर निवासी बालाजी कॉलोनी से 2 लाख रुपये मांगे थे। सूचना मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और राकेश को पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

राकेश ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि रिश्वत मांगने में उसका दूसरा साथी हाकम भी शामिल था। इसके बाद उसकी सूचना के आधार पर दूसरे आरोपी हाकम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी टीम ने बताया कि कर्मवीर ने ईएसआई में नौकरी लगवाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। इस पर कार्रवाई की गई है। मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पूछताछ में नाम सामने आने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें