Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपूरथला में ATM से 25 लाख की हुई लूट,लोगों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

July 7, 2024

कपूरथला में ATM से 25 लाख की हुई लूट,लोगों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

कपूरथला: पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा उपमंडल में चोरों ने एसबीआई एटीएम को निशाना बनाया और 25.27 लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं एसपी फगवाड़ा रुपिंदर भट्टी ने दावा किया है कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

एटीएम से लाखों की लूट:

फगवाड़ा शहर के पलाही रोड स्थित एसबीआई एटीएम को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने एटीएम में रखे 25.27 लाख रुपए चोरी कर लिए हैं। सूचना मिलने पर एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की:

बता दें कि एक दिन पहले ही बाइक सवार दो बदमाशों ने शुगर मिल चौक पर एक टायर दुकान मालिक से तेजधार हथियारों के बल पर लूटपाट की थी। इस मामले में अभी तक किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर एक एटीएम लूटने की घटना सामने आई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोरी और लूटपाट की घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें