Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की बढत से 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंचा

July 8, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की बढत से 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: अमेरिकी मुद्रा तथा कच्चे तेल की कीमतों के अपने उच्च स्तर से नीचे आने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे बढक़र 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी प्रवाह से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला और रुपये को समर्थन मिला।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.45 प्रति डॉलर पर खुला।

शुरुआती सौदों के बाद 83.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.49 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.86 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.51 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 174.57 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 79,822.03 अंक पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 13.05 अंक या 0.05 प्रतिशत फिसलकर 24,310.80 अंक पर रहा।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,241.33 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें