Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आयी गिरावट,जानिए Sensex और Nifty के हाल

July 8, 2024

घरेलू शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में आयी गिरावट,जानिए Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेतों से भी घरेलू शेयर बाजार में नरमी का रुख रहा। बीएसई को 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 204.39 अंक गिरकर 79,792.21 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 40.75 अंक फिसलकर 24,283.10 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाइटन, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर को फायदा हुआ। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.46 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,241.33 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें