- विज्ञापन -

रेवाड़ी में काम पर जाते समय हुआ हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत

हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा रेवाड़ी के धारूहेड़ा कस्बे में स्थित ल्यूमैक्स कंपनी की टी प्वाइंट के सामने हुआ था। यहां युवक ने मौके पर ही प्राण त्याग दिए। युवक साइकिल पर सवार हो ड्यूटी पर जा रहा था तभी एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर.

- विज्ञापन -

हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा रेवाड़ी के धारूहेड़ा कस्बे में स्थित ल्यूमैक्स कंपनी की टी प्वाइंट के सामने हुआ था। यहां युवक ने मौके पर ही प्राण त्याग दिए। युवक साइकिल पर सवार हो ड्यूटी पर जा रहा था तभी एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी।

मृतक युवक की पहचान बास रोड निवासी 29 वर्षीय पंकज कुमार के रूप में हुई हैं। जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पंकज रेवाड़ी में अपने जीजा बिजेंद्र सिंह के साथ किराए के कमरे में रहता था। रविवार की शाम को जब पंकज कंपनी जाने के लिए निकला तो जैसे ही वह कंपनी की टी प्वाइंट के पास पहुंचा। किसी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात है। उसकी पहचान नहीं हो सकी हैं। अज्ञात वाहन पंकज को कुचलते हुए निकल गया। जिसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव की जांच के बाद पंकज के जीजा को संपर्क किया और हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पंकज के जीजा हाथरस निवासी बिजेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बिजेंद्र से शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अज्ञात वाहन के चालक की तालाश में जुटी है।

- विज्ञापन -

Latest News