विज्ञापन

आज का राशिफल 09 जुलाई 2024: सिंह राशि वाले रहे सावधान, जानिए अपना आज का राशिफल

आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। आज आषाढ़ माह की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है।

- विज्ञापन -

Aaj Ka Rashifal 9 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 9 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। आज आषाढ़ माह की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें मंगलवार यानी 9 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि
दूसरे से आज आप अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी में काम आपके बिगाड़ सकते हैं। दौड़ धूप ज्यादा करने की संभावना है। बनते हुए कार्य आपके बिगड़ने से घर परिवार के लोग आपसे दुखी रहेंगे। टेंशन से दूर रहें।
लकी नंबर: 91, शुभ रंग: हरा

वृषभ राशि
पार्टी व पिकनिक का प्रोग्राम बन सकता है। आज के दिन कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने परिवार सहित जा सकते हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद आज आपको जरूर प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहे।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग: गोल्डन

मिथुन राशि
भूमि, भवन व दुकान शोरूम इत्यादि के कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। बड़े सौदे आज करने की क्षमता बढ़ेगी। भाग्य के प्रयास आपके सफल रह सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा।
शुभ नंबर: 47, शुभ रंग: हरा

कर्क राशि
आलस्य करने से आपके काम बिगड़ेंगे। वहीं आज के दिन समस्या और ज्यादा हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। बाहर जाने का प्लान आपका बनेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की हेल्प आपको आसानी से प्राप्त होगी।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  क्रीम

सिंह राशि
चोट व दुर्घटना से आज आपको हानि हो सकती है। ज्यादा लापरवाही करने से किसी व्यक्ति के कार्यों से विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव आज आपको ज्यादा रहेगा। शत्रु आज हावी होने की कोशिश कर सकते हैं।
लकी नंबर: 53, शुभ रंग:  हल्का ऑरेंज

कन्या राशि
किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का आयोजन आप कर सकते हैं। पारिवारिक हेल्प से मन प्रसन्न रहेगा। घर बाहर सुख शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क आपका होगा, जिसकी वजह से आज आप गौरवान्वित महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग: क्रीम

तुला राशि
कार्यस्थल पर आज परिवर्तन हो सकता है। योजना आज सफल रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होकर मिलेंगे। व्यापार में मन को लाभ मिलने से उत्साह प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आप कोई नया प्लान बना सकते हैं।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग:  लाल

वृश्चिक राशि
परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजन यात्रा पर आप जाएंगे। रुका हुआ पैसा आपका मिल सकता है। मित्रों की हेल्प से कार्य आपके पूरे होंगे। नए कार्य प्रारंभ करने का प्लान आज बनेगा। किसी पर ज्यादा विश्वास करके न चलें।
लकी नंबर:  70,  शुभ रंग: हरा

धनु राशि
पारिवारिक टेंशन बनी रहेगी। लेनदेन में ज्यादा जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। अनावश्यक वस्तुओं को देखकर कार्य अच्छे से करें। किसी व्यक्ति के प्रभाव में आकर कोई भी कार्य न करें। बुद्धि का प्रयोग आसानी से करें।
लकी नंबर: 13, शुभ रंग:  चैती

मकर राशि
नवीन वस्त्र और आभूषण की प्राप्त पर ज्यादा खर्च होगा। यात्रा में आपको लाभ प्राप्त होगा। घर बाहर प्रसन्नता के वातावरण के कारण मन खुश रहेगा। नया उपक्रम प्रारंभ करने का प्लान किसी के साथ बनेगा।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  हरा

कुम्भ राशि
दूर से आपको कोई सुख सूचना जरूर मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। काम आज के दिन बना रहेगा। बड़ा काम करने से लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार की हेल्प से मन आपका गदगद रहेगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: संतरा

मीन राशि  
मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बराबर रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय आपका बढ़ सकता है। अज्ञात भाई के कारण आपके मन में सुखचैन रहेगा। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  हल्का पर्पल

- विज्ञापन -

Latest News