Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 10 जुलाई 2024: कुम्भ राशि वाले बरते सावधानी, जानिए अपना आज का राशिफल

July 10, 2024

आज का राशिफल 10 जुलाई 2024: कुम्भ राशि वाले बरते सावधानी, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार बुधवार 10 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। आज आषाढ़ माह की चतुर्थी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें बुधवार यानी 10 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

 

मेष राशि
दूसरे के कार्यों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखना चाहिए। दूसरों के कार्यों में अनावश्यक रूप से आपको दबाव रहेगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने की संभावना है। किसी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाकर रहें।

वृषभ राशि
आंखों के रोग से आप प्रताड़ित हो सकते हैं। लेनदेन में लापरवाही न बरतें। मनोरंजन यात्रा आप अपनी फ्रेंडों के साथ कर सकते हैं। मनपसंद भोजन का आनंद आज आपको मिल सकता है। परिवार को समय देने का प्रयास जरूर करें।

 

मिथुन राशि
कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी को दुख पहुंचे। स्वास्थ्य का विषेश ध्यान रखने की जरूरत है। चिंता तथा तनाव का वातावरण आपकी फैमिली में बना रहेगा। स्थाई संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

कर्क राशि
कानूनी बाधा संभव हो सकती है। हल्की-फुल्की हंसी मजाक करने से बचना चाहिए। धनहानि किसी भी तरह से हो सकती है। जीवनसाथी से हेल्प प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दूर देश की यात्रा से आपकी स्थिति सुधरेगी।

 

सिंह राशि
प्रेम प्रसंग के मामलों में ज्यादा जल्दबाजी न करें, नहीं तो विवाद हो सकता है। नेगेटिविटी आज आपके अंदर ज्यादा रहेगी। आज के दिन विशेष सावधानी रखने का प्रयास करें। लेन देन में सावधानी रखें। परिवार का ख्याल रखें।

कन्या राशि
थकान व कमजोरी आपको रह सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। धर्म करने में आपकी रुचि बराबर बनी रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर आपको मिल सकता है।

 

तुला राशि
संतान पक्ष से स्वास्थ्य तथा अध्ययन संबंधी टेंशन आपको रहेगी। नए प्लान पर आप कार्य करेंगे, जिसमें तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करने से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि
शत्रु आज शांत रहेंगे। धन लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा। मित्रों की हेल्प प्राप्त होगी। नए कार्य आरंभ करने का प्लान आप कर सकते हैं। गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी पर भी ज्यादा विश्वास करके न चलें।

 

धनु राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ज्यादा खर्च हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों को प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होने से पारिवारिक माहौल गड़बड़ रह सकता है। नेगेटिव एनर्जीयों से बचकर रहें।

मकर राशि
जल्दबाजी करने से आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। व्यवसाय की यात्राएं सफल होने की संभावना है। पार्टनरों का हेल्प आपको प्राप्त होगा। सट्टा व लॉटरी के चक्कर में पड़ने से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

 

कुम्भ राशि
दुष्ट जनों से आज सावधानी बरतने की जरूरत है, नहीं तो वह हानि पहुंचा सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको जरूर रहेगी। जोख़िम उठाने का साहस आज आपके अंदर आएगा। भाइयों की हेल्प प्राप्त होगी। निवेश करना शुभ रहेगा।

मीन राशि  
आज के दिन कम प्रयास करने से ही आपके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के साथ ही मान सम्मान आपको प्राप्त होगा। व्यापार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। चिंता तथा तनाव का वातावरण आज दूर होगा।

ये भी पढ़ें- एक्शन में गीतू मोहनदास: टीम टॉक्सिक ने स्पेशल BTS फुटेज के साथ अपने कैप्टन को किया सेलिब्रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें