Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nag Ashwin ने की फिल्म Kalki 2898 AD की तारीफ, कहा- Deepika Padukone इस कहानी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है

July 10, 2024

Nag Ashwin ने की फिल्म Kalki 2898 AD की तारीफ, कहा- Deepika Padukone इस कहानी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक नाग अश्विन का कहना है कि दीपिका पादुकोण उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वर्ल्डवाइड कल्कि 2898 एडी ने ग्रास 900 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।

दीपिका पादुकोण इस फिल्म में लीड रोल में हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है। फिल्म के सबसे चर्चित फायर सीन में दीपिका मौजूद हैं। दीपिका पादुकोण का आग के बीच से चलने वाला सीन ,फिल्म के रिलीज के बाद वायरल हो गया। नाग अश्विन ने इस सीन को पूरी फिल्म में अपना पसंदीदा बताया। उन्होंने कहा, उस सीन का विजुअल और जिस तरह से दीपिका ने खुद को इतने संयम के साथ पेश किया, वह कमाल है।

मैंने उनसे कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा, तो यह फिल्म का पोस्टर शायद हम दोनों से ज़्यादा समय तक जिन्दा रहेगा। दीपिका कहानी की सबसे जरूरी हिस्सा हैं। जब हम लिख रहे थे तब इसपर हमने बहुत सारी चर्चा भी की थी। मुझे लगता है कि सबसे आसान जवाब जो हम तक पहुंचा वह यह था कि आप किसका किरदार हटा दें और कहानी ही न रहे? और वह दीपिका का किरदार बन गया। क्योंकि यदि आप उनका किरदार हटा दें तो कहानी ही नहीं बचेगी। कल्कि नहीं रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें