Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sony SAB के शो ‘वंशज’ में नजर आयेंगे Sudesh Berry, निभाएंगे ‘अमरजीत तलवार’ की भूमिका

July 10, 2024

Sony SAB के शो ‘वंशज’ में नजर आयेंगे Sudesh Berry, निभाएंगे ‘अमरजीत तलवार’ की भूमिका

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सुदेश बेरी, सोनी सब के शो ‘वंशज’ में काम करते नजर आयेंगे। जानेमाने अभिनेता सुदेश बेरी ने शो वंशज में एक अनुभवी व्यावसायी और तलवार परिवार के मुखिया, अमरजीत तलवार की भूमिका में कदम रखा है। भानुप्रताप महाजन का पूर्व व्यावसायिक साझेदार होने के नाते, अमरजीत पिछले विवादों के कारण महाजन परिवार को अपना कट्टर दुश्मन मानता है।

अमरजीत का किरदार कहानी में साजिश के पहलू को और भी प्रबल बना देगा, जिससे दोनों परिवारों के बीच की प्रतिद्वंद्विता बढ़ जाएगी, और लंबे समय से दबे रहस्य उजागर होंगे, जिससे उनके बीच के संबंध बदलने का खतरा भी पैदा हो जाएगा। वंशज के नए अध्याय में, अमरजीत का मजबूत रवैया और पुरानी बातों का बदला लेने का दृढ़ संकल्प युविका के लिए बड़ी चुनौतियां पेश करेगा।

अमरजीत के आने से न केवल उनके परिवारों के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी बल्कि कुछ छिपे हुए सच भी सामने आएंगे। सुदेश बेरी ने कहा, मैं वंशज में अमरजीत तलवार की डायनेमिक भूमिका निभाने के लिए रोमांचित हूं। इस जटिल किरदार से मुझे एक अभिनेता के तौर पर आकर्षक चुनौती मिली है। मैं अमरजीत की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक हूं, जो भले ही काफी करिश्माई और आकर्षक किरदार है,

लेकिन फैसला लेने के मामले में बहुत ही शानदार और निर्दयी है। मेरे किरदार के आने से कहानी एक नया मोड़ लेने के लिए तत्पर हो गई है, और दर्शकों को ऐसी नई प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी जो युविका और महाजन परिवार के लिए बड़ा खतरा बन जाएगी। वंशज को दर्शकों ने खूब सराहा है, और मैं शो को नए स्तर पर ले जाने के लिए उत्सुक हूं। वंशज हर सोमवार से शनिवार शाम 7 बजे और रात 10 बजे, सोनी सब पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें