विएना: भारत एवं ऑस्ट्रिया ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक दिशा प्रदान कर आर्थिक, शैक्षणिक एवं उच्च प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने का आज फैसला किया तथा इसके साथ ही दोनों देशों ने यूक्रेन में युद्धविराम एवं शांति स्थापित करने के लिए मिल कर काम करने का संकल्प जताया। विएना की यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के बीच यहां चांसलरी भवन में आयोजित द्विपक्षीय शिखर बैठक में दोनों देशों के बीच के रिश्तों में नयी ऊर्जा का संचार हुआ। उल्लेखनीय है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की यात्रा 41 साल बाद हो रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...