
गुरदासपुर: 1.547 किलोग्राम अफीम और 25 हजार रुपए ड्रग मनी के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। एसपी बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इस संबंध में जिला पुलिस ने एक नशा तस्कर को भारी मात्र में अफीम सहित काबू किया है। आरोपी से 1.547 किलोग्राम अफीम राजस्थान से लाकर गुरदासपुर में बेचने की फिराक में था। इसी सिलसिले में जिला पुलिस ने भारी मात्र में अफीम के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूछताछ में उससे और भी खुलासे होने की संभावना है। एसपी (डी) बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि एसएसपी दायमा हरीश कुमार के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सदर थाना प्रभारी अमनदीप सिंह और सीआईए स्टाफ प्रभारी कपिल कौशल के नेतृत्व में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों पर काबू पाने के लिए एसआई सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी मदन गुज्जर निवासी सहारा थाना पारसोली जिला चित्ताैड़गढ़ राजस्थान को गंदे नाले की पुली लिंक रोड बब्बरी के पास कंधे पर बैग ले जाते समय संदेह के आधार पर रोका गया। बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से दो लिफाफों में रखी 1 किलो 547 ग्राम अफीम और 25 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...