Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Europe, Asia और America के बीच की खाई को कम करने की कोशिश कर रहा है : Antony Blinken

July 11, 2024

Europe, Asia और America के बीच की खाई को कम करने की कोशिश कर रहा है : Antony Blinken

वांशिगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन यूरोप, एशिया और अमेरिका के बीच की खाई को कम करने की कोशिश कर रहा है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को यहां नाटो शिखर सम्मेलन से इतर यह बात कही। इस शिखर सम्मेलन में अमेरिका के हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझेदारों- ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड को भी भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह लगातार तीसरी बार है जब अमेरिका ने अपने हिंद प्रशांत भागीदारों को आमंत्रित किया है।

ब्लिंकन ने कहा,‘‘ जब रूस ने आक्रामकता दिखाई और यूक्रेन पर आक्रमण किया जब जापान खड़ा हुआ, दक्षिण कोरिया खड़ा हुआ, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड भी आगे आए। यह एक प्रकार से इस बात की स्वीकार्यता है कि ये चुनौतियां जुड़ी हुई हैं और जब लोकतंत्र एकजुट होते हैं तो हम और मजबूत होते हैं, प्रावशाली होते हैं फिर चाहे हम यूरोप में हों, एशिया में हों या फिर कहीं और। उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए जब हम अपने हिंद-प्रशांत भागीदारों के साथ वांशिगटन में एकत्र हो रहे हैं, तो इसका मतलब यह है कि हम यूरोप, एशिया और अमेरिका के बीच की खाई को पाट रहे हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें