Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती हेतु चेक गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात

July 11, 2024

द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती हेतु चेक गणराज्य के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात

चंडीगढ़: भारत में चेक गणराज्य की राजदूत डॉ. एलिस्का ज़िगोवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित से राजभवन, चंडीगढ़ में पंजाब और चेक गणराज्य के बीच सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांसकृतिक और वैज्ञानिक संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। बैठक के दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत में दक्षिण से लेकर उत्तर तक विविध सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराएं हैं, दक्षिण भारत में धोती से लेकर उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पगड़ी के विभिन्न रंग और शैलियाँ हैं। राज्यपाल ने आगे कहा कि पंजाब के लोग न केवल बहादुर हैं बल्कि बहुत मेहनती भी हैं जो अपनी कड़ी मेहनत के चलते साल में 2-3 फसलें उगाते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि पंजाब न केवल धार्मिक पर्यटन के लिए जाना जाता है बल्कि इस भूमि में इको टूरिज्म की भी बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल से इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए नंगल डैम में एक रात बिताने और इको टूरिज्म के क्षेत्र में सहयोग करने हेतु काम करने के लिए भी कहा। भारत में चेक गणराज्य की राजदूत डॉ. एलिस्का ज़िगोवा ने राज्यपाल को बताया कि चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला और विदेश मंत्री जान लिपावस्की की हाल की भारत यात्रा के परिणामस्वरूप नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे प्राग और चंडीगढ़ के बीच ‘सिस्टर-सिटी’ संबंध को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें