Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी को मणिपुर जाकर लोगों से करनी चाहिए शांति की अपील : Rahul Gandhi

July 12, 2024

मोदी को मणिपुर जाकर लोगों से करनी चाहिए शांति की अपील : Rahul Gandhi

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मणिपुर के आंतरिक हालात ठीक नहीं हैं और पूरा राज्य दो हिस्सों में बंट गया है इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहां जाकर लोगों की समस्याएं सुनकर लोगों से शांति की अपील करनी चाहिए। गांधी ने कहा कि वह तीसरी बार मणिपुर का दौरा कर चुके हैं लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि वहां स्थिति सामान्य नहीं हो रही है। श्री मोदी को खुद वहां जाकर लोगों से शांति की अपील करनी चाहिए ताकि स्थिति सामान्य हो सके।

उन्होंने कहा “मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद मैं तीसरी बार यहां आ चुका हूं मगर अफसोस, स्थिति में कोई सुधार नहीं है। आज भी प्रदेश दो टुकड़ों में बंटा हुआ है। घर जल रहे हैं, मासूम ज़िंदगियां खतरे में हैं और हज़ारों परिवार राहत शिविरों में जीवन काटने पर मजबूर हैं।” श्री गांधी ने कहा “प्रधानमंत्री को मणिपुर खुद आकर प्रदेशवासियों की तकलीफ़ सुनते हुए शांति की अपील करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन मणिपुर में शांति की ज़रूरत को संसद में पूरी शक्ति के साथ उठाकर, सरकार पर इस त्रासदी को खत्म करने का दबाव बनाएंगे।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें