Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

इटली के विभिन्न शहरों में भीषण लू के लिए रैड अलर्ट जारी

July 12, 2024

इटली के विभिन्न शहरों में भीषण लू के लिए रैड अलर्ट जारी

रोम: इटली के विभिन्न शहरों में गुरुवार को भीषण लू के लिए रैड अलर्ट जारी किया गया। स्वास्थ्य मंत्रलय ने बुधवार को रोम, वेनिस और फ्लोरेंस जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों सहित 13 शहरों में भीषण लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और गुरुवार को सात शहरों तथा शुक्रवार को 11 शहरों के लिए रैड अलर्ट जारी किया, जबकि अन्य शहरी क्षेत्र इसी अवधि में ऑरेंज अलर्ट के तहत रहेंगे। इटली के मौसम अधिकारियों के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान तापमान लगभग 40 डिग्री सैल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं और दक्षिणी सिसिली तथा सार्डिनिया के सबसे बड़े द्वीपों में तापमान इससे भी अधिक होने का अनुमान है। आमतौर पर, ऑरेंज और रैड अलर्ट के कारण देश भर में जंगल की आग का खतरा बढ़ जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें