Last Updated: November 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

पति ने टीवी एंकर पत्नी आयशा जहांजेब को पीट-पीट किया अधमरा

July 12, 2024

पति ने टीवी एंकर पत्नी आयशा जहांजेब को पीट-पीट किया अधमरा

अमृतसर: पाकिस्तान की एक टीवी शो होस्ट कर रही आयशा जहांजेब को उसके पति ने सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित व अपमानित किया है। उसके पति हारिस अली को सरवर रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एंकरपर्सन पति द्वारा दी गई यातना की घटना के तुरंत बाद पुलिस के सामने पेश हुई। उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट और यातना के निशान थे।?पुलिस ने संदिग्ध की दो दिन की रिमांड हासिल की है। पुलिस ने जहांजेब द्वारा पति के विरु द्ध दी खिलाफ के मामले की जांच शुरू कर दी है।

एफआईआर में, उसने आरोप लगाया कि 2015 में उनकी शादी हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद उसका पति र्दुव्‍यवहार करने लगा। लेकिन उसने अपनी शादी को बरकरार रखने के लिए उसके व्यवहार को बर्दाश्त किया। उसने कहा कि हारिस उसकी नाबालिग बेटियों के सामने भी उसके साथ बुरा व्यवहार करता रहा, उसने कहा कि कुछ दिन पहले उसने उसे बुरी तरह पीटा, उसके बाल खींचे और लात मारी। एंकरपर्सन ने कहा कि उसके साथ हुए इन शारीरिक हमलों ने उसकी दो नाबालिग बेटियों को सदमे में डाल दिया।

उसने बताया कि उसके पति ने फिर से उसके घर के मुख्य द्वार पर पड़ोसियों की मौजूदगी में उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की और उसके साथ गाली-गलौज भी की। उसने बताया कि हमलावर, जिसके हाथ में बंदूक भी थी, ने जब कुछ पड़ोसियों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और कहा कि यह उसका घरेलू मामला है।उसने बताया कि इस बीच, उसके ड्राइवर अख्तर और एक इलैक्ट्रीशियन अब्दुल रहमान ने उसे किसी तरह बचाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें