Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अग्निवीर योजना से देश के युवाओं का भविष्य हो रहा खराब : Brigadier TS Thakur

July 11, 2024

अग्निवीर योजना से देश के युवाओं का भविष्य हो रहा खराब : Brigadier TS Thakur

हिमाचल: देश में चल रहे अग्निवीर योजना को लेकर अब एक्स सर्विस लीग ने रोष जताया है। उनका कहना है की इस योजना में कई सारी खामियां है जिन्हे आज तक ठीक नहीं किया गया। कुल्लू एवं लाहौल एक्स सर्विस लीग के चेयरमैन ब्रिगेडियर टी एस ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना को लागू करने से पहले कोई विचार नहीं किया और देश के युवाओं को अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। जून 2022 में केंद्र सरकार ने इस योजना को लाया और 4 साल के लिए इस योजना में युवाओं की नौकरी होगी।

इसमें 75 प्रतिशत युवाओं को वापिस घर आना होगा और मात्र 25 प्रतिशत युवा ही सेना में रोजगार हासिल कर सकेंगे। ब्रिगेडियर टी एस ठाकुर ने कहा कि उन्हें मात्र 6 माह की ट्रेनिंग दी जा रही हैं जबकि सेना के लिए 5 साल का प्रशिक्षण होना आवश्यक है। डेढ़ साल उनकी छुट्टियों और प्रशिक्षण में खत्म हो जाएंगे ऐसे में वो किस तरह से अढ़ाई साल में देश की सेवा कर पाएगा। उन्होंने कहा कि अग्निवीर को न तो मेडिकल सुविधा है और न ही उन्हें पेंशन का प्रावधान रखा गया हैं। घर वापिस आने की बाद वो बेरोजगार हो जाएंगे। आज सेना 15 लाख से मात्र 11 लाख रह गईं हैं और आने वाले समय में सेना कमजोर हो जाएगी।

ब्रिगेडियर टी एस ठाकुर ने कहा कि आज केंद्र सरकार भी इसके बारे में जानकारी नहीं दें रही हैं और विपक्ष की आवाज को भी दबाया जा रहा हैं। वही, हिमाचल में भी 2 अग्निवीर शहीद हुए है। उन्हें भी आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस के तहत राशि मिली हैं और दूसरे सिरमौर के अग्निवीर को इंश्योरेंस की राशि मिली हैं। बाकी केंद्र सरकार की और से अभी तक कोई राशि नहीं मिली हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को जल्द इस योजना को बंद करना चाहिए ताकि देश की सेना मजबूत हो सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें