Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, पंजाब सहित इन राज्यों में घटे दाम, जानें रेट

July 12, 2024

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, पंजाब सहित इन राज्यों में घटे दाम, जानें रेट

 

Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने 12 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं।

जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। आपको बता दें कि अगर देश के महानगरों यानि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल के दाम 10 पैसे और डीजल के दाम 9 पैसे बढ़ गए हैं।

वही अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। यूपी में पेट्रोल 23 पैसे बढ़कर महंगा रुपये प्रति लीटर और डीजल 26 पैसे बढ़कर 87.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश और मणिपुर में भी पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ गए हैं। वही असम, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब और तेलंगाना में पेट्रोल डीजल के दाम घट गए हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की कीमत 92.43 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें : रक्त संचार बढ़ाने और थकान दूर करने में मददगार ‘हस्तोत्तानासन’, जानें इसके फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें