Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Tere Ishq Mein’: पर्दे पर दिखेगी National crush और South star की जोड़ी, फिल्म ‘तेरे इश्क में’ एक साथ काम करेंगे ये एक्टर

July 12, 2024

‘Tere Ishq Mein’: पर्दे पर दिखेगी National crush और South star की जोड़ी, फिल्म ‘तेरे इश्क में’ एक साथ काम करेंगे ये एक्टर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी, दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता धनुष के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। फिल्म ‘एनिमल’ में काम करने के बाद नेशनल क्रश बनने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके पास कई फिल्मों की लाइन लगी हुई है। चर्चा है कि तृप्ति डिमरी, दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष के साथ एक फिल्म में अभिनय करने वाली हैं।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं, जिसका नाम ‘तेरे इश्क में’ है। यह एक प्रेम कहानी होगी। चर्चा है कि अक्टूबर 2024 में ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। फिल्म को वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शूट किया जाएगा।

Tripti Dimri की आने वाली फिल्में

‘बैड न्यूज’ के बाद तृप्ति डिमरी की कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली है। वही आपको बता दे कि तृप्ति ने ‘भूल भुलैया 3’ में मुख्य भूमिका निभाई। इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। इसके अलावा वो राजकुमार राव के साथ ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ में भी अभिनय करते हुए दिखाई देंगी। इन दोनों के अलावा अनुराग बासु की भी एक फिल्म के लिए तृप्ति के साथ बातचीत चल रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें