Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Police ने मानसून के स्वागत में पौधारोपण अभियान किया शुरू,DGP Gaurav Yadav ने PPHQ में ‘बॉटल पाम’ का लगाया पौधा

July 12, 2024

Punjab Police ने मानसून के स्वागत में पौधारोपण अभियान किया शुरू,DGP Gaurav Yadav ने PPHQ में ‘बॉटल पाम’ का लगाया पौधा

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के आह्वान के एक दिन बाद, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा हजारों पौधे लगाए जाएंगे। पंजाब पुलिस मुख्यालय (पीपीएचक्यू) में बोतल पाम का पौधा लगाया और “आओ रुख लगाइए, धरती मां नू बचाइए” नारे के तहत राज्य स्तरीय वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की।

डीजीपी गौरव यादव ने इस पहल को ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने के लिए पर्यावरण अनुकूल दृष्टिकोण बताते हुए कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा शुरू किए गए इस वृक्षारोपण अभियान के तहत सभी पुलिस जिलों/यूनिटों में बोतल पाम, मौलसरी, अमलतास, सागौन, टर्मिनलिया अर्जुन आदि सहित विभिन्न प्रजातियों के हजारों पौधे लगाए जाएंगे। डीजीपी ने कहा, कि “मैं पंजाब के लोगों से अपील करता हूं कि वे इस वृक्षारोपण अभियान को एक जन आंदोलन में बदलने की इस पहल में पंजाब पुलिस के साथ आगे आएं।”

इस अवसर पर डीजीपी पंजाब, विशेष डीजीपी सामुदायिक मामले प्रभाग (सीएडी) गुरप्रीत कौर देव, विशेष डीजीपी मानव संसाधन विकास (एचआरडी) ईश्वर सिंह, विशेष डीजीपी रेलवे शशि पी द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीएसपी) डॉ. नरेश कुमार अरोड़ा, राम सिंह, एसएस श्रीवास्तव, बी चंद्र शेखर, जी नागेश्वर राव, एलके यादव और मोहनीश चावला तथा पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने भी पौधे लगाए। पीपीएचक्यू में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 25 पौधे लगाए गए।

डीजीपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने संबंधित जिलों/यूनिटों में लगाए गए सभी पेड़ों और पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित करें। इस दौरान 28 पुलिस जिलों के सभी सीपी/एसएसपी के अलावा, रेलवे, कमांडो बटालियन, पीएपी बटालियन, आईआरबी बटालियन और इंटेलिजेंस विंग सहित सभी इकाइयों के प्रमुख भी अपने संबंधित जिलों में पौधे लगाकर डीजीपी के साथ शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें