
अमृतसर: डीसी घनश्याम थोरी ने माल विभाग की पेडेंसी खत्म करने के लिए कड़ा रूख अपना लिया है जिसके तहत शुक्रवार को डीसी ने माल विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की और उनकी जमकर क्लास लगाई ताकि पैंडेंसी को खत्म किया जा सके। डीसी ने तहसीलदारों से कहा कि जिन क्षेत्नों में इंतकाल पेडिंग हैं, उन पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि यह आम देखने में आ रहा है कि लोग रजिस्ट्री कराते समय इंतकाल नहीं कराते हैं, जिससे विभाग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार का एक्स उनके कार्यों से ही बनता है, इसलिए जो लोग अपने काम के लिए कार्यालयों में आते हैं उनके साथ उचित व्यवहार किया जाना चाहिए और कानून के दायरे में रहकर उनका काम किया जाना चाहिए न कि उन्हें सरकारी कार्यालय आने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए।
सेवा केंद्र के लंबित मामलों को लेकर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लंबित मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित एसडीएम को अधिग्रहीत भूमि की राशि का शीघ्र निपटान कर यह राशि लाभुकों के खाते में डालने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर एडीसी ज्योति बाला, एडीसी निकास कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ग्रामीण विकास परमजीत कौर, मैडम सोनम, सहायक कमिश्नर जनरल मैडम गुरसिमरन कौर, एसडीएम अमृतसर-1 लाल विश्वास, एसडीएम बाबा बकाला रविंदर अरोड़ा, एसडीएम अजनाला अरविंदर पाल सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. तेजिंदर सिंह और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...