Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में दोस्त ने दोस्त पर दागी गोली, फिर ले गया अस्पताल, ढाबे पर खाना खाते हुए हुआ था झगड़ा

July 13, 2024

पानीपत में दोस्त ने दोस्त पर दागी गोली, फिर ले गया अस्पताल, ढाबे पर खाना खाते हुए हुआ था झगड़ा

हरियाणा के पानीपत से बड़ा ही हैरतंगेज मामला सामने आया है। इस मामले में बदमाश ने पहले युवक को गोली मारी फिर इलाज के लिए अस्पताल भी ले कर गया। अस्पताल के बहार युवक को छोड़ कर आरोपी फरार हो गया।

दरअसल मामला टोल प्लाजा के निकट स्थित ढाबे का है। यहां खाना खाने के दौरान युवक और उसके दोस्तों की बीच विवाद हो गया। युवक की पहचान तहसील कैंप निवासी दीपक के रूप में हुई है। दीपक अपने दोस्त अंकुश, रानी और 2 अन्य के साथ कार में सवार था।

ढाबे पहुंचने से पहले सभी ने शराब पी हुई थी। उसके बाद सभी ने साथ में ही खाना खाया। इसी दौरान दीपक और अंकुश के बीच बहस हो गई। जब सभी वापस जाने लगे तो फर्ज किसी बात को लेकर दोनो के झगड़ा हो गया। इसके बाद सभी कार में सवार होकर जाने लगे।

जब सभी कार में सवार थे, तभी दीपक से अंकुश ने बीड़ी मांगी। जिसके लिए दीपक ने मना कर दिया। इतना सुनते ही अंकुश ने उस पर गोलियां बरसा दी। पहली गोली दीपक के हाथ में लगी और दूसरी उसका सीना चीरते हुए निकल गई।

गोली लगने से दीपक घायल हो गया। जिसके बाद उसके दोस्त उसे अस्पताल के में गेट पर फेंक कर फरार हो गए। दीपक ने मुश्किलों के साथ अपने परिजनों को अस्पताल बुलाया। परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

सेक्टर 13–17 पुलिस को दीपक ने शिकायत देने से पहले प्रारंभिक पूछताछ में जुट बोला कि उसे सेक्टर 6 के पास किसी अज्ञात ने गोली मारी थी। लेकिन बाद में सच बताया किस्से बाद पुलिस जांच में जुट गई है। दीपक के शिकायत के आधार पर सभी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें