Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sonakshi Sinha की ‘Kakuda’ OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर हुई रिलीज, एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर कही ये बात….

July 13, 2024

Sonakshi Sinha की ‘Kakuda’ OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर हुई रिलीज, एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर कही ये बात….

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि फिल्म काकुडा की स्क्रिप्ट उन्हें बेहद एंटरटेनिंग लगी इसलिए उन्होंने इस फिल्म मे काम किया। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी फिल्म काकुडा में सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख लीड रोल में है। फिल्म ‘काकुडा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई है।

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों ‘काकुडा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सोनाक्षी ने बताया, काकुडा मेरे पास आई और मुझे यह पढ़ने में काफी मजेदार लगी। स्क्रिप्ट पढ़ते समय मैं काफी एंटरटेन हुई। हालांकि, मुझे हॉरर फिल्में पसंद नहीं हैं, लेकिन इस फिल्म में काफी हास्य था। आदित्य ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने इस शैली को बहुत अच्छी तरह से समझा है। मुझे लगता है कि इस पर उनकी शानदार पकड़ है।

उन्हें पता है कि लोगों को कहां डराना है, कहां हंसाना है। उनके जैसे निर्देशक के साथ पहली बार इस तरह की शैली पर काम करना बहुत खुशी की बात थी। यह मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने जैसा था, कुछ ऐसा करने की कोशिश, जो मैंने पहले नहीं किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें