Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने सोलोमन द्वीप के प्रधानमंत्री जेरेमिया मानेले से की भेंट

July 13, 2024

शी चिनफिंग ने सोलोमन द्वीप के प्रधानमंत्री जेरेमिया मानेले से की भेंट

12 जुलाई की दोपहर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के जन वृहत भवन में चीन की औपचारिक यात्रा कर रहे सोलोमन द्वीप के प्रधानमंत्री जेरेमिया मानेले से भेंट की। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन सोलोमन द्वीप को एक अच्छा दोस्त, अच्छा साथी और अच्छा भाई मानता है। चीन सोलोमन द्वीप को ऐसे विकास पथ पर चलने का समर्थन करता है जो अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल हो और राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करे। चीन सोलोमन द्वीप के साथ रणनीतिक संचार को मजबूत करने और मुख्य हितों और प्रमुख चिंताओं की रक्षा में एक-दूसरे का दृढ़ता से समर्थन करने को तैयार है। चीन सोलोमन द्वीप के साथ ग्रामीण विकास, चिकित्सा सेवाओं, बुनियादी ढांचे, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया आदि क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना और नए युग में चीन और सोलोमन द्वीप के बीच साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए मिलकर काम करना चाहता है।

जेरेमिया मानेले ने कहा कि अपनी चीन यात्रा के दौरान, मैंने चीन द्वारा विकास में हासिल की गई महान उपलब्धियों की गहराई से सराहना की, और दोनों देशों के बीच सहयोग की महान क्षमता और व्यापक संभावनाओं को महसूस किया। चीन ने विकासशील देशों के लिए एक मिसाल कायम की है।

दोनों पक्षों ने “चीन और सोलोमन द्वीप का संयुक्त वक्तव्य” जारी किया और चीन और सोलोमन द्वीप के बीच आपसी सम्मान और आम विकास की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने और नए युग में चीन और सोलोमन द्वीप के बीच साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने पर सहमति व्यक्त की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें