Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पर कमेंट करना KKR के युवा खिलाडी को पड़ा महंगा, जमकर हुए ट्रोल

July 13, 2024

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पर कमेंट करना KKR के युवा खिलाडी को पड़ा महंगा, जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) मुश्किल में दिखाई दिए. अंगकृष ने भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पर कमेंट किया. केकेआर के बल्लेबाज़ का कमेंट उन्हीं पर उल्टा पड़ गया. फैंस ने अंगकृष को उनके कमेंट के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी. तो आखिर अंगकृष ने क्या कमेंट किया और क्यों उन्हें माफी मांगनी पड़ी? आइए जानते हैं पूरा मामला.

https://publish.twitter.com/?query=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2FWarlock_Shabby%2Fstatus%2F1811351829491462622&widget=Video

‘निखिल सिम्हा पॉडकास्ट’ में साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने कहा, ‘टेनिस, बैडमिंटन और बास्केटबॉल जैसे खेल क्रिकेट के मुकाबले शारीरिक और मानसिक रूप से ज्यादा कठिन होते हैं. और मुझे कभी कभी उस समय बहुत बुरा लगता है जब क्रिकेट पर सारा ध्यान होता है. देखा जाए तो बैडमिंटन में आपके पास शटल उठाने और सर्व करने का भी समय नहीं होता है. आप ऐसे हैं… जैसे आपको सांस लेने में मुश्किल हो रही हो. क्रिकेट जैसे खेल पर इतना ध्यान दिया जाता है जहां पर मुझे लगता है कि वहां स्किल ज्यादा जरूरी है.’

https://publish.twitter.com/?query=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2FGemsOfCricket%2Fstatus%2F1811701986175172993&widget=Tweet

साइना नेहवाल के इतना कहते ही अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) तिलमिला से गए. और उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘ चलिए देखते हैं कि वह क्या करती हैं जब बुमराह 150 किलोमीटर की रफ्तार से बाउंसर्स सिर पर मारते हैं.’ केकेआर के खिलाड़ी के इस रिएक्शन के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे. ये सब देखकर रघुवंशी को समझ में आ गया कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी है. फिर क्या था, उन्होंने अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया. उन्हें दूसरा पोस्ट लिखना पड़ा जिसमें उन्होंने सभी से माफी मांगी.

https://publish.twitter.com/?query=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2Fangkrish10%2Fstatus%2F1811727461618712902&widget=Tweet

माफी मांगते हुए अंगकृष रघुवंशी ने एक्स पर लिखा, “मुझे सभी माफ कर दें, मैंने अपना कमेंट मज़ाक के तौर पर किया था, वापस देखने पर पता लगा कि यह वाकई में एक अपरिपक्व जोक था. मुझे अपनी गलती का एहसास हो गया है और ईमानदारी से माफी मांगता हूं.”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें