Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा टला: हावड़ा एक्सप्रैस के ब्रेक जाम होने से निकला धुआं, रेलगाड़ी रोककर बचाया बड़ा हादसा

July 14, 2024

बड़ा हादसा टला: हावड़ा एक्सप्रैस के ब्रेक जाम होने से निकला धुआं, रेलगाड़ी रोककर बचाया बड़ा हादसा

अमृतसर: शनिवार की देर शाम अमृतसर से हावड़ा को जा रही हावड़ा एक्सप्रैस के कोच नंबर 226391-सी में तेजी से धुआं उठा। शहर के अंदरुनी भाग जाैड़ा रेलवे फाटक के आगे से गुजरते समय लोगों ने उक्त धुएं को उठते देखा, जिसके शोर मचाने पर मौके पर ही ट्रेन को रोक लिया गया, जिससे हादसा होने से बच गया। रेल अधिकारियों के अनुसार उक्त कोच के पहियों के साथ ब्रेक जाम हो गए थे, जिससे ब्रेक शू तथा पहियों के बीच हुई रगड़ से धुआं उठने लगा। अगर समय रहते ट्रेन को न रोका जाता तो आग भी लगने की संभावना थी। उनके अनुसार ब्रेक को रीलिज कर ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें