
जम्मू: पिछले 14 दिनों में 2.80 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए तथा शनिवार को 4,669 यात्रियों का एक और जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता वाले श्री अमरनाथ जी श्रइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने कहा कि 29 जून को यात्र शुरू होने के बाद से 2.80 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्र की है। वहीं शनिवार को 4,669 यात्रियों का एक और जत्था भगवती नगर यात्री निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया इनमें से 1,630 यात्री 74 वाहनों के सुरक्षा काफिले में उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप जा रहे हैं। वे सुबह 3.05 बजे जम्मू से रवाना हुए। 3,039 यात्रियों का एक और समूह 109 वाहनों के सुरक्षा काफिले में सुबह 3.57 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। पहलगाम-गुफा मंदिर की दूरी 48 किलोमीटर है और यात्रियों को मंदिर तक पहुंचने में चार से पांच दिन लगते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...