Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

09 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’

July 15, 2024

09 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’

मुंबई: तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ 09 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर हसीन दिलरुबा के दूसरे पार्ट फिर आई हसीन दिलरुबा की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिर आई हसीन दिलरुबा 09 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। पहले पार्ट का निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया था, जबकि दूसरे पार्ट का निर्देशन जयप्रद देसाई ने किया है।

फिर आई हसीन दिलरुबा में सनी कौशल और जिमी शेरगिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म की कहानी वहीं शुरू होती है जहां से हसीन दिलरुबा खत्म हुई थी।

फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा को कनिका ढिल्लों ने लिखा है। कनिका फिर आई हसीन दिलरुबा की को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय की कलर येलो प्रोडक्शंस और भूषण कुमार की टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें