Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gautam Gambhir और Ajit Agarkar में भविष्य के कप्तान पर हो सकती है चर्चा

July 16, 2024

Gautam Gambhir और Ajit Agarkar में भविष्य के कप्तान पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिली जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को अब श्रीलंका का दौरा करना है। टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के साथ गौतम गंभीर भी टीम के साथ हैड कोच के तौर पर जुड़ जाएंगे। सीरीज में भारत के अगले कप्तान को लेकर बड़ी उत्सुकता है। हार्दिक पंड्या टी-20 विश्व कप में भारत के उप-कप्तान थे। उन्होंने रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में टी-20 टीम की कप्तानी भी की है, लेकिन आईपीएल में मुंबई इंडियंस में उनकी फीकी वापसी ने चीजों को पहले की तुलना में बदला है। ऐसे में गौतम गंभीर और मुख्य चयनकत्र्ता अजीत अगरकर के बीच कप्तान को लेकर काफी चर्चा होने की उम्मीद है। जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव भी कप्तानी के दावेदार हैं।

ऋषभ पंत की बढ़िया वापसी, उनकी कम उम्र भी उन्हें कप्तानी के लिए पसंदीदा बनाती है। यह अभी भी अस्पष्ट है कि हार्दिक को फुल-टाइम कप्तान बनाया ही जाएगा। भारत को श्रीलंका में 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है जहां रोहित को आराम दिया गया है। ऐसे में टीम के पास केएल राहुल भी हैं। ऋषभ पंत की वापसी के बाद राहुल के रोल को लेकर गंभीर-अगरकर में चर्चा हो सकती है। केएल राहुल ने वनडे विश्व कप में विकेटकीपिंग और बल्लेबाज में शानदार काम किया था। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर भी मंथन हो सकता है। चयनकत्र्ताओं को श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को लेकर भी फैसला करना होगा। ईशान किशन और संजू सैमसन में कौन वनडे के लिए चुना जाएगा, ये देखने लायक होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें