Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में भाइयों पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने रास्ते में रोक कर एक का सिर फोड़ा दूसरे के सिर में मारा फर्सा

July 16, 2024

रोहतक में भाइयों पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने रास्ते में रोक कर एक का सिर फोड़ा दूसरे के सिर में मारा फर्सा

हरियाणा के रोहतक में रात के अंधेरे में आरोपियों ने युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर पहले तो युवक को पीटते रहे।लेकिन जब युवक का भाई बीच बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसके सिर पर फर्सा मार दिया। जिससे वह घायल हो जानें पर गिर पड़ा।

दरअसल घटना रात साढ़े 11 बजे की है। जब पीड़ित राहुल अपने सैट्रीग गोदाम के पास मौजूद था। राहुल का घर गोदाम से पास ही था। इसी दौरान राहुल के भाई अरुण व आकाश घर की तरफ स्कूटी पर सवार हो आ रहे थे।

तभी गली में मौजूद दर्जन भर बदमाशों ने स्कूटी रुकवा ली। स्कूटी रुकवाते ही आरोपियों ने उसके भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना देखते ही राहुल भाइयों की मदद के लिए दौड़ा। लेकिन आरोपियों ने उसे भी पिटना शुरू कर दिया।

हमलावारों ने राहुल के भाई अरुण के सिर में डंडा मार कर उसे बेहोश कर दिए वहीं आरोपियों ने राहुल के भाई आकाश को जान से मारने की नियत से उसके सिर में‌ फर्सा मारा। आरोपियों में से किसी ने फायरिंग कर दी। गोली सीधी राहुल के पैर में लगी।आरोपी घटना की अंजाम देकर फरार हो गए।

जिसके बाद परिजनों को सूचित कर घटनास्थल पर बुलाया।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। समय से इलाज मिलन के कारण आकाश की जान बच गई। पुलिस टीम भी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

सिटी पुलिस थाना में शिकायत देते हुए कच्ची गढ़ी कुआ मोहल्ला, रोहतक निवासी राहुल ने शिकायत देते हुए बताया की आरोपियों ने उन्हे जान से मारने की नियत से हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें