Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हांसी में पशुओं का चारा इकट्ठा करते समय जहरीले कीड़े के काटने से युवक की हुई मौत

July 16, 2024

हांसी में पशुओं का चारा इकट्ठा करते समय जहरीले कीड़े के काटने से युवक की हुई मौत

हिसार: हरियाणा के हिसार के हांसी में एक व्यक्ति को जहरीले कीड़े ने काट लिया। उसके परिजनों ने उसे खेत में बेहोशी की हालत में पाया। इसके बाद उसे हांसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हांसी क्षेत्र के गांव चैनत निवासी रणधीर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मनदीप (25) पशुओं के लिए चारा काटने के लिए खेत में गया था। जब कई घंटों तक मनदीप घर नहीं आया तो परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन मनदीप ने उनका फोन नहीं उठाया। इसके बाद मनदीप के परिजन खेत में गए तो देखा कि मनदीप खेत में बेहोश पड़ा था।

उसके परिजन उसे हांसी के सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मनदीप के परिजनों ने बताया कि मनदीप की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि उसे किसी जहरीले कीड़े ने काटा है। कीड़े के काटते ही मनदीप जमीन पर गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मनदीप के शव को हांसी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। वहीं उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें