Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाहन में मुहर्रम पर ‘ताजिए के जुलूस’ को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष

July 17, 2024

नाहन में मुहर्रम पर ‘ताजिए के जुलूस’ को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष

जिला मुख्यालय नाहन में मुहर्रम के उपलक्ष पर निकाला जा रहा ताजिए का जुलूस खूनी संघर्ष में बदल गया । जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 3:00 बजे के आसपास रानीताल मोहल्ला नाहन में मुहर्रम के उपलक्ष पर ताजिया के जुलूस की तैयारी चल रही थी । इस बीच दो गुटों में किसी बात को लेकर हुई बहस बाद में मारपीट तक पहुंच गई । इस मारपीट में एक पक्ष के लोग घायल हो गए । इसकी शिकायत पुलिस थाना नाहन में बुधवार को दर्ज हुई है । शिकायत के आधार पर पुलिस ने दूसरे पक्ष पर मामला दर्ज किया है । इस मारपीट में घायल हुए लोगों को उपचार के लिये मेडिकल कालेज नाहन में भर्ती कराया गया । उधर मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें