Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपये ने शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार 

July 18, 2024

Rupee vs Dollar: रुपये ने शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार 
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपये ने बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर/रुपये की जोड़ी के सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है, क्योंकि विदेशी निवेशकों और तेल कंपनियों की ओर से डॉलर की मांग भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से आपूर्ति के बराबर है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.57 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.55 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.58 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.80 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.43 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 219.58 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,496.97 अंक पर और एनएसई निफ्टी 80.25 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,532.75 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,271.45 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें