Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amitabh Bachchan ने ‘Kalki 2898 AD’ की सफलता पर जताई खुशी, Prabhas के लिए ये कही ये बात…

July 18, 2024

Amitabh Bachchan ने ‘Kalki 2898 AD’ की सफलता पर जताई खुशी, Prabhas के लिए ये कही ये बात…

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी की सफलता पर खुशी जतायी है। नाग अश्विन निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित फिल्म कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन,प्रभास ,कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।फिल्म‘कल्कि 2898 एडी’में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा की भूमिका निभायी, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म ने व्लर्डवाइड 1000 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

अमिताभ बच्चन ने कल्कि की बड़ी सफलता पर प्रभास के लिए ये कही ये बात

अमिताभ बच्चन ने एक विशेष वीडियो जारी किया है और कल्कि की बड़ी सफलता पर अपने विचार साझा किए। वीडियो में अमिताभ ने कहा, मैं यहां आप सभी लोगों को शुक्रिया कहने आया हूं। मैं उन सभी लोगों को आभार व्यक्त करने आया हूं, जिन्होंने कल्कि को सफल बनाने और इसकी तारीफ करने में मदद की। फिल्म ने जो इतना अच्छा प्रदर्शन किया है, वो मामूली बात नहीं है। प्रभास के लिए ये आम बात है, क्योंकि उनकी कई फिल्में 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाती हैं, लेकिन मेरे लिए ये खास है। मैं प्रशंसकों का ऋणी हूं। मैं अपने को-आर्टिस्ट कमल हासन, प्रभास और दीपिका को भी धन्यवाद करता हूं। साथ ही इस फिल्म की पूरी टीम को सफलता की बधाई देता हूं।

फिल्म सिर्फ एक अभिनेता का काम नहीं है

अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके लिए यह फिल्म सिर्फ एक अभिनेता का काम नहीं है। उनके लिए, यह संस्कृति, भारतीय पौराणिक कथाओं के बारे में एक महान शिक्षा रही है। अमिताभ ने कहा, नागी ने कितनी खूबसूरती से सभी को एक फिल्म, एक कहानी के रूप में पेश किया है, इसे इतना विश्वसनीय बनाया है कि इसे आप सभी अछ्वुत लोगों का समर्थन और प्यार मिल रहा है। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म की सफलता आने वाले दिनों और सालों में भी बढ़ती रहेगी। इस फिल्म को बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता और शुभकामनाएं। मैं पहले ही फिल्म को चार बार देख चुका हूंज् और हर बार, मैंने कुछ नया खोजा है, कुछ ऐसा जो मैं जब मैंने इसे पहली बार देखा तो शायद चूक गया होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें