लुधियाना। शहर से एक फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां, बुधवार रात 9.17 बजे मुंडियां 33 फुटा रोड इलाके में दो गोलियां चलीं, जिसमें से एक गोली इलाके की ही एक महिला ने मौके से बरामद की है। जमालपुर थाने की पुलिस देर रात तक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाने में जुटी रही। पता चला है कि जेल से जमानत पर बाहर आए युवक ने गोलियां चलाई हैं।
बाइक और एक्टिवा सवार के बीच विवाद
जानकारी देते हुए इलाके की रहने वाली सुमन ने पुलिस को बताया कि बाइक और एक्टिवा की टक्कर के बाद दोनों चालकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक्टिवा सवार युवक ने बाइक सवार को सड़क पर ही थप्पड़ मार दिया। एक्टिवा सवार ने पिस्तौल निकालकर दो गोलियां चलाईं। हालांकि, गोली किसी को नहीं लगी। एक राहगीर ने उसे बताया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ है।
सुमन नाम की महिला ने बताया कि वह रात को घर के बाहर बैठी थी, तभी यह घटना हुई। एक्टिवा सवार युवकों ने एक के बाद एक दो गोलियां चलाईं। फायरिंग के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। महिला ने वारदात स्थल से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। जिसे बाद में उसने जमालपुर थाने की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फोटो खंगालनी शुरू कर दी है।
जमालपुर एसएचओ जगदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्होंने वारदात स्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फोटो खंगाल रही है। वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...