Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसाः ट्रक और कार की जोरदार टक्कर से पूरा परिवार खत्म

July 19, 2024

बड़ा हादसाः ट्रक और कार की जोरदार टक्कर से पूरा परिवार खत्म

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां गुरुवार की रात को भारतमाला सड़क पर जैतपुर टोल के पास कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक बच्ची घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बीकानेर से करीब 100 किलोमीटर दूर महाजन थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक कार हनुमानगढ़ से बीकानेर की ओर जा रही थी। इस दौरान कार ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी तेज थी कि कार के आगे वाला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। ट्रक से टकराते ही कार में बैठे दो लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस सड़क दुर्घटना में कार में बैठे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल है। उसे स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

मृतकों की ये हुई पहचान
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदारों को दुर्घटना की जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि कार हरियाणा की है और मृतक हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित मंडी डबवाली के रहने वाले थे। इस हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान नीरज कुमार, पत्नी सुनयना, पिता शिव कुमार, मां आरती, बेटा डब्बू और बेटी भूमिका के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें