Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Iraq : Mobilization Forces के गोला-बारूद डिपो में एक साथ हुए कई विस्फोट, दमकल गाड़ियां कई गाड़ियां रही मौजूद

July 19, 2024

Iraq : Mobilization Forces के गोला-बारूद डिपो में एक साथ हुए कई विस्फोट, दमकल गाड़ियां कई गाड़ियां रही मौजूद

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के पास इराकी पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के गोला-बारूद डिपो में एक साथ कई विस्फोट हुए हैं। गुरुवार को अर्धसैनिक बलों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पहला विस्फोट बगदाद के दक्षिण में यूसुफियाह इलाके में 42वीं हशद शाबी ब्रिगेड के डिपो में स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे हुआ। बयान में कहा गया है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया है कि घटना के पीछे के कारणों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

कहा गया है कि बचाव और चिकित्सा दल तथा दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि विस्फोट के बाद लगी आग से कई विस्फोट हुए और कई घंटों तक यह जारी रहा। नागरिक सुरक्षा दल ने जब आग बुझाई तब जाकर विस्फोट बंद हुआ। उन्होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि विस्फोटों की वजह क्या थी, क्या यह दुर्घटना के कारण हुआ या अज्ञात विमान द्वारा किया गया हमला था।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें