Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ali fazal Richa Chadha: पेरेंट्स बने ऋचा चड्ढा और अली फजल, उनके घर आई नन्हीं परी

July 19, 2024

Ali fazal Richa Chadha: पेरेंट्स बने ऋचा चड्ढा और अली फजल, उनके घर आई नन्हीं परी

मुंबई: बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल पेरेंट्स बन गए हैं। ऋचा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपल ने एक बयान में बताया कि 16 जुलाई को उनके परिवार में “हेल्दी बेबी गर्ल” आई है। कपल ने कहा, ”हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 16 जुलाई 2024 को हमारे यहां हेल्दी बेबी गर्ल का जन्म हुआ है। हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। हम अपने शुभचिंतकों का उनके प्यार तथा आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।”

इसी साल फरवरी में ऋचा चड्ढा और अली फजल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था : ‘1+1=3’ एक छोटी सी धड़कन दुनिया की सबसे तेज साउंड है। दोनों की मुलाकात साल 2012 में फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों की दोस्ती हुई, जो गहरी होती-होती प्यार में बदल गई। एक इंटरव्यू में ऋचा ने बताया था कि पहले प्यार का इजहार उन्होंने ही किया था और अली ने तीन महीने के बाद ‘हां’ में जवाब दिया था। दोनों ने लंबे वक्त तक अपने रिश्ते को राज रखा था। मालदीव ट्रिप के दौरान अली ने ऋचा को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों ने 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की, और 4 अक्टूबर 2022 को रीति-रिवाजों के अनुसार धूमधाम से लखनऊ में शादी की।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें