Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

साउथ सुपरस्टार Kamal Haasan की ‘इंडियन 2’ ने की पहले सप्ताह में 70 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई

July 19, 2024

साउथ सुपरस्टार Kamal Haasan की ‘इंडियन 2’ ने की पहले सप्ताह में 70 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई

मुंबई : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 ने अपने पहले सप्ताह के दौरान भारतीय बाजार में 70 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। एस शंकर के निर्देशन में बनी इंडियन 2,12 जुलाई को प्रदर्शित हुई है।‘ इंडियन 2’ कमल हासन की वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘इंडियन’ की सीक्वल है। फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट रहा था।

28 साल बाद इंडियन का सीक्वल रिलीज हुआ था।फिल्म इंडियन 2 में कमल हासन, सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल्स में हैं। इंडियन 2 को तमिल, हिंदी और तेलुगू में रिलीज किया गया है। ‘इंडियन 2’ ने रिलीज के पहले दिन भारतीय बाजार में 25.6 करोड़ रूपये की कमाई की थी। ‘इंडियन 2’ की अपने पहले सप्ताह के दौरान सात दिनों में भारतीय बाजार में 70 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें