Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का अंक राशिफल 21 जुलाई 2024: रविवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

July 21, 2024

आज का अंक राशिफल 21 जुलाई 2024: रविवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

21 July ka Ank Rashifal: आज 21 जुलाई 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (21/07/2024, 2+1+7+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

 

 

 

अंक 1 
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए खुशखबरी आ सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए भी कोई नया काम आ सकता है। वहीं पर रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर रहेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लकी नंबर:  50,      शुभ रंग:  नारंगी

अंक 2
आज आपके जीवन में कुछ चीजों को लेकर के परेशानी आ सकती है, परंतु घबराने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि छोटे-मोटी बात पर परेशान होना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। इन परेशानियों को नजर अंदाज करने का ही प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर के लोग आपको समझने का प्रयास करेंगे। वहीं पर धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी। इसीलिए छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज ही करें, तभी आपको फायदा होगा।
लकी नंबर: 19,     शुभ रंग:  हरा

 

 

अंक 3
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के चिंताएं जो बनी थी, उससे छुटकारा मिल सकता है। वहीं पर व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। साथ ही आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 55,      शुभ रंग: हल्का गुलाबी

अंक 4
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है, परंतु काम पर भी ध्यान दे पाएंगे। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। आज कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  93,        शुभ रंग:  हल्का रेड

 

 

अंक 5 
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक भाग दौड़ भरा रहेगा। आज एक से ज्यादा कार्य कर सकते हैं, जिसके कारण पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। थकावट भी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। यदि पहले से ही तबीयत खराब है, तो आप अपने स्वास्थ्य का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखें। भाग दौड़ के चलते खाने पीने का भी ध्यान रखें। वहीं पर धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी और अपने दोस्तों से मित्रों से या रिश्तेदारों से मेल मिलाप हो सकता है, जिसके कारण खुशी का माहौल घर में बना रहेगा।
लकी नंबर: 82,      शुभ रंग:  गुलाबी

अंक 6
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं, उन लोगों के लिए कुछ लाभ हो सकता है। वहीं पर छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आज खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। बाहर का खाने से बचें। वहीं पर आज के दिन आप लोग कोई नया कार्य भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें और धन अनावश्यक खर्च न करें।
लकी नंबर: 49,     शुभ रंग: ग्रीन

 

 

अंक 7
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा, मगर शांति भरा होगा। जिसके कारण आपको किसी तरह की चिंता नहीं सताएगी। आज का दिन आप अपनी किताबों के साथ या किसी अन्य कार्य के साथ बिता सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन लगा रहेगा। साथ ही आज आप कोशिश भी करेंगे कि आप आज अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 33       शुभ रंग:  हरा

अंक 8
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। आज किसी कार्य को लेकर के लापरवाही हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। वहीं पर किसी तरह की चिंता आपको सता रही है, तो उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। वहीं पर आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें। आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं। इसकी वजह से आपका मन भी हल्का होगा।
लकी नंबर:  60       शुभ रंग:  पीला

 

 

अंक 9 
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आज भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है, जिसके कारण आप लोग थकावट का शिकार भी हो सकते हैं। वहीं पर आज कोशिश करें कि अपने परिवार को थोड़ा समय दें और साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, परंतु घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग:  हल्का सफेद

ये भी पढ़ें- एक्शन में गीतू मोहनदास: टीम टॉक्सिक ने स्पेशल BTS फुटेज के साथ अपने कैप्टन को किया सेलिब्रेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें